हरियावां/हरदोई। सावन मास में हर तरफ आस्था की गंगा
बह रही है। बम-बम भोले के जयघोष के साथ कांवरियों के जत्थे शिवालयों की ओर
बढ़ रहे हैं। बुधवार को कस्बे से भी कांवरियों का जत्था रवाना हुआ।
बुधवार
को कस्बे से श्रद्धालुओं ने राजघाट से गंगाजल भरकर शिवालयों की तरफ रुख
किया। कोई शिव महिमा की स्वर लहरियों पर थिरकता नजर आया तो कोई अपनी ही धुन
में रमा दिखा। श्रद्धालुओं ने बताया कि राजघाट में गंगाजल लेने जाते हैं।
इसके
बाद कांवरियों के जत्थे अलग-अलग शिवालयों की तरफ कूच कर जाते हैं। इस मौके
पर प्रेम बाजपेई, कृष्ण कुमार शुक्ल, गुल्लू समेतज सैकड़ों की संख्या में
कांवरिये मौजूद रहे।
उधर, शिव विश्व कल्याण संस्थान की मासिक
सत्संग सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य शशिकांत भट्ट ने कहा कि श्रावण मास
में शिव अमृत वर्षा में जो मानव सोपान करता है और सत्संगों में सहभागिता
कर सद व शिव मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है, वह सच्चे अर्थों में शिवत्त
प्राप्त करने में सक्षम होता है।
उन्होंने कहा कि वेदों में शिव
नाम की महिमा का गुणगान किया गया है, जो मानव शिव नाम का कवच धारण करता है
उसका जीवन सार्थक हो जाता है। प्रदेश महामंत्री डा. सुरनाथ अवस्थी ने कहा
कि एक मात्र शिवनाम के जप से ही मानव भव सागर पार कर सकता है।
इस
मौके पर प्रेमा कुशवाहा, अजय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्त,
शिवकृपा गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, उमेश शुक्ला, रामबहोरन मिश्रा, शिवशरण
गुप्ता, अरविंद मिश्रा, राजकिशोर , शिवप्यारी, ऊषा पांडे भी मौजूद रहे।