राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से ग्रामों में
गठित समूहों को बैंक से लिंकेज कराया जाना है। जिसको लेकर मंगलवार को
विकास भवन में बैंकों के जिला समन्वयकों की कार्यशाला हुुई, जिसमें डीएम ने
सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण देने के निर्देश दिए और खाता
खुलवाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
विकास भवन में बैंक जिला
समन्वयकों को निर्देशित करते हुए डीएम रमेश मिश्र ने राष्ट्रीय ग्रामीण
रोजगार गारंटी योजना से गठित स्वयं सहायता समूह का बैंक स्तर से क्रेडिट
लिंकेज खाता खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह ग्रेडिंग सहित अन्य
विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों का
बैंक बचत खाता खुलवाने की प्रक्रिया एवं खाता खुलवाने के लिए आवश्यक
अभिलेखों को लेने के निर्देश बैंक जिला समन्वयक को दिए। समूहों को बैंक से
क्रेडिट लिंकेज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि स्वयं सहायता
समूह छह महीने सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, नियमित रूप से बैठकें करने,
आंतरिक लेेन देन करने, समय से ऋण वापसी एवं लेखांकन पुस्तिकाओं का समय से
लिखना तथा जिनके समूह का बेसिक माड्यूल प्रशिक्षण में हो गया हो उन समूहों
को बैंक से ऋण दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने समूहों को नियमानुसार बैंक ऋण
देने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, मुख्य विकास
अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, डीसी एनआरएलएम राजेश कुमार त्रिपाठी, जिला
विकास अधिकारी उग्रसेन यादव और अग्रणी जिला प्रबंधक पीके सिंह आदि मौजूद
थेे।