फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बोलेरो ने सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कुचला, मां-बेटे की मौत

सार

हरपालपुर (हरदोई) के जसमई गांव में सड़क किनारे सो रहे एक परिवार के तीन सदस्यों को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई और बुजुर्ग घायल हुए। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
फोटो-28-गायत्री। स्रोत परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर-श्रीमऊ मार्ग पर बुधवार रात जसमई गांव में सड़क किनारे पन्नी तान कर सो रहे तीन लोगों को बोलेरो ने कुचल दिया। घटना में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि महिला के बुजुर्ग जेठ को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से बोलेरो समेत चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र की ग्राम जिगनी चौगवां के मजरा जसमई निवासी इंद्रपाल खेती करते हैं। उनका मकान सड़क किनारे था। कुसुमखोर-श्रीमऊ मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान उनका मकान सड़क की सीमा में आ गया। इसके बाद से वह अपने परिवार समेत सड़क किनारे ही पन्नी के नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं। इंद्रपाल के मुताबिक, बुधवार को उनकी पत्नी गायत्री (30) और पुत्र प्रिंस (7) चारपाई पर सोए थे। पास ही दूसरी पन्नी के नीचे चारपाई पर इंद्रपाल के बड़े भाई कृष्ण कुमार (60) भी सोए थे।
इसी दौरान कुमुमखोर की ओर से आई बोलेरो ने तीनों को कुचल दिया। गायत्री और उनके पुत्र प्रिंस को गंभीर चोटें आईं जिससे गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। प्रिंस और कृष्ण कुमार को एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने प्रिंस को मृत घोेषित कर दिया जबकि कृष्ण कुमार का इलाज किया गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मौके से बोलेरो समेत श्रीमऊ निवासी चालक अजीत सिंह को हिरासत में लिया गया है। इंद्रपाल की तहरीर पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


रात में ही लगाया जाम फिर पहुंचे सीओ
जसमई गांव में हादसे के बाद बुधवार रात ही गुस्साए परिजनों समेत ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग की। मौके पर सीओ सत्येंद्र सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाते हुए हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए।

इंद्रपाल को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास
साल 2023 में कुसुमखोर-श्रीमऊ मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान इंद्रपाल समेत गांव निवासी राजेश्वर, रामलाल, रामदास और सुनील का मकान सड़क की सीमा में आ गया था जिससे इन लोगों के मकान तोड़ दिए गए थे। ग्राम जिगनी चौगवां के प्रधान बिहारी लाल ने बताया कि आवास की पात्रता सूची में सुनील का नाम पहले से था। इसलिए सुनील को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। बाकी इंद्रपाल, राजेश्वर, रामलाल और रामदास का नाम वित्तीय वर्ष 2024-25 की आवास पात्रता सूची में शामिल कराया गया है।

फोटो-28-गायत्री। स्रोत परिजन

फोटो-28-गायत्री। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें