फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बृहस्पतिवार को घर से निकले छात्र का मंगलवार को फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
फोटो-54-प्रियांशू। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। बीते बृहस्पतिवार को बिना कुछ बताए घर से निकले छात्र का शव मंगलवार को खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सुरसा थाना क्षेत्र में हुई घटना में पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के रेंदापुरवा निवासी राधेश्याम का पुत्र प्रियांशू (18) लखनऊ में रहकर कक्षा 12 की पढ़ाई कर रहा था। वह एक पैर से दिव्यांग था। राधेश्याम ने बताया कि पिछले एक माह से प्रियांशू गांव में ही था। बीते बृहस्पतिवार को वह बिना कुछ बताए घर से चला गया था। परिजनों को लग रहा था कि वह लखनऊ चला गया होगा। इसलिए बहुत तलाश नहीं थी।
मंगलवार की सुबह राधेश्याम शौच के लिए खेतों की तरफ गए तो उन्हें झाड़ियों से बदबू आई। पास में जाकर देखा तो नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से प्रियांशू का शव लटकता मिला। इसका पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। राधेश्याम का कहना है कि प्रियांशू ने खुदकुशी की है। लेकिन इसकी वजह मालूम होने से उन्होंने इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें