फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैरोल पर छूटने के बाद 26 साल से लापता हत्याभियुक्त का लखनऊ के अस्पताल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आजीवन कारावास की सजा के दौरान 26 साल पहले पैरोल पर छूटे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग के जीवित होने की जानकारी बीते जुलाई में ही परिजन को हुई थी। हालांकि इसके बाद भी बुजुर्ग का परिजन से कोई संपर्क नहीं रहा। मौत की सूचना पर परिजन शव बृहस्पतिवार को गांव लाए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी ने हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के कलौली निवासी होरीलाल (62) को गांव में ही वर्ष 1978 में हुई रामपाल यादव की हत्या में नामजद किया गया था। उनके साथ पांच लोगों को वर्ष 1980 में जिले से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 1996 में हाईकोर्ट ने भी यह सजा बरकरार रखी थी। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2000 में होरीलाल पैरोल पर जेल से आए थे और इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। परिजन ने भी उन्हें मृत मान लिया था। बीते जुलाई होरीलाल ने कटियामऊ निवासी रामश्री को 16 बीघा भूमि का बैनामा किया था। तब पता चला कि होरीलाल जीवित हैं। बैनामा करने के बाद भी वह घर पर नहीं रहे।
पत्नी रमकोरा ने बताया कि बुधवार रात उनके पास किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने होरीलाल की तबीयत खराब होने और निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी दी। इस पर बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अपने भतीजे नरंतक यादव को लखनऊ भेजा। यहां पता चला कि होरीलाल की मौत हो गई है। इस पर परिजन शव लेकर गांव आए और पुलिस को सूचना दी। पत्नी ने भूमि बेची गई भूमि को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की हो चुकी मौत
होरीलाल के इकलौते बेटे अनुराग के सहारे उनकी पत्नी रमकोरा ने किसी तरह जिंदगी गुजारी। वर्ष 2005 में अनुराग की शादी भी कर दी थी। अनुराग परिवार समेत चंडीगढ़ में रहकर निजी फैक्टरी में काम करते थे। वर्ष 2022 में चंडीगढ़ में ही अनुराग की मौत हो गई थी। इसके बाद अनुराग की पत्नी मायके में बच्चों के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें