फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के म्योरा गांव में विवाहिता का शव बुधवार सुबह घर के अंदर ही फंदे से लटका मिला। जानकारी से परिजन में कोहराम मच गया। कानपुर निवासी मृतका ने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। खुदकुशी की वजह मालूम होने से पति ने इन्कार किया है।
विज्ञापन

म्योरा निवासी राहुल खेती करते हैं। राहुल का प्रेम विवाह 10 साल पहले कानपुर के महुआपुर निवासी कोमल (32) के साथ हुआ था। राहुल के गांव के पास स्थित बाण गांव में कोमल की बुआ रहती थीं। वहां आने-जाने के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां हुई थीं। राहुल ने बताया कि वह अपनी दवा लेने बुधवार को बिलग्राम गए थे। इस दौरान घर में कोमल और तीन बच्चे थे। इस बीच कोमल ने घर के अंदर ही कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्चों ने शव लटका देख शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और फिर राहुल को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजन ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें