फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी की मौत से तनाव ग्रसित युवक का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो- 22- घटनास्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी व मौके पर जुटी भीड़।संवाद
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के भैलामऊ गांव में शुक्रवार सुबह बाग में शीशम के पेड़ से ग्रामीणों ने युवक का शव लटका देखा। शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर जांच-पड़ताल की तो मृत युवक की पहचान बड़ौरा गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बड़ौरा गांव निवासी नीरज पाल (42) मजदूरी करते थे। नीरज की पत्नी नीलम ने करीब 12 साल पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके चार बेटे शेखर, राजा, देव और आयुष हैं। पुत्र शेखर ने बताया कि मां की मौत के बाद रिश्तेदारों ने पिता नीरज को दूसरी शादी करने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने बच्चों की परवरिश का हवाला देते हुए शादी से इन्कार कर दिया। तनाव के चलते वह ज्यादा लोगों से बातचीत भी नहीं करते थे।
शेखर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम खाना खाने के बाद वह बाहर चले गए और फिर वापस नहीं लौटे। परिजन ने उनकी तलाश की लेकिन जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह गांव से करीब चार किलोमीटर दूर भैलामऊ-नगला मार्ग पर भैलामऊ गांव से पहले बाग में शीशम के पेड़ पर गमछे के फंदे से ग्रामीणों ने उनके शव को लटके देखा। शव को देखते ही बाग में भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

कोतवाल प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को उतरवाकर जांच-पड़ताल की। बड़ौरा गांव निवासी नीरज के परिजन को सूचना दी। परिजन के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
जिन बच्चों की परवरिश के लिए नीरज ने रिश्तेदारों की सलाह पर दूसरी शादी से इन्कार कर दिया था। आज वही चारों बच्चे पहले मां और अब पिता की मौत के बाद अनाथ हो गए। चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें