फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का गला रेत शव खंती में फेंका

Mon, 26 Jan 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
धारदार हथियार से गला रेतकर शनिवार की रात में एक युवक का शव सड़क के किनारे खंती में फेंक दिया गया है। घटना में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पीपरगांव नेवादा के सुंदर का 30 वर्षीय दूसरा बेटा अवधेश एक भट्ठा पर मजदूरी करता था। शनिवार को साथी मजदूर उसे दूसरे भट्ठे पर मजदूरी हेतु ले गए। रात में वह घर को वापस नहीं आया। सुबह उसका शव गांव के बाहर सुनसान क्षेत्र में खड़ंजा के किनारे खंती में झाड़ी की ओट में पड़ा मिला।

खड़ंजा पर पड़े खून व शव के पास मिले खून के नमूने पुलिस ने प्राप्त कर लिए हैं। माना जा रहा है कि हत्या खड़ंजे पर की गई और बाद में शव को खंती में फेंक दिया गया है। चेहरा समेत शव पर धारदार हथियार के कई निशान देखे गए हैं। पिता ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


इस बाबत थाना इंचार्ज संजय मौर्य ने बताया कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक की मां रामदेवी ने गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश की बात बताई है। गांव के जानकार सूत्रों ने संपत्ति का विवाद कुछ साथियों से होने की बात कही है।

पुलिस को युवक का भूमि विवाद होने की बात भी पता चली है। घटना का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही संभव है। वारदात के समय युवक का हमलावरों के साथ झड़पें होने की बात स्पष्ट हो रही, जिससे इतना तय माना जा रहा कि हत्यारे युवक से नजदीकी तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें