फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर का मूल्यांकन कार्य पांच से

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन के चलते रोका गया बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को दोबारा शुरू किया जा रहा है। नए निर्देशों के तहत अब पांच मई से 25 मई तक मूल्यांकन कार्य चलेगा। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान मूल्यांकन कक्षों को सैनिटाइज किया जाए और शिक्षकों को काम करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि छह मार्च को बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हुईं थीं। जिसके बाद 16 से 25 मार्च तक चार लाख उंतालीस हजार आठ सौ उन्नीस कापियों का मूल्यांकन 2082 शिक्षकों को करना था। जिले में तीन केंद्रों आरआर इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज में मूल्यांकन होना है।
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुधाकर वाजपेई ने बताया कि परिषद से सोशल डिस्टेंस के साथ मूल्यांकन कराने और प्रत्येक परीक्षक के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि मूल्यांकन कक्षों को सैनिटाइज कराकर सोशल डिस्टेंस में मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें