पाली। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को सभागार में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सृजन योजना में कस्बे की तीन सड़कों सहित अन्य प्रस्तावों पर सभासदों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई। नगर पंचायत शव रखने के लिए चार फ्रीजर भी खरीदेगी। इससे अंतिम संस्कार तक शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखा जा सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने मार्च, अप्रैल और मई माह के आय-व्यय का ब्योरा रखा। चेयरमैन ने कहा कि नगर की सभी प्रमुख सड़कों का पुनर्निर्माण शुरु हो चुका है। कस्बे के मुख्य मार्ग पर डामरीकरण चल रहा है। बताया कि नगर में चोक हो चुकी पाइपलाइन को शासन से मंजूरी मिलने के बाद बदलवाया जाएगा। इससे जलापूर्ति में समस्या नहीं होगी। शव को अंतिम संस्कार तक सुरक्षित रखे जाने के लिए चार फ्रीजर खरीदे जाएंगे। इस पर सभासदों ने सहमति दी है।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में वर्ष 2024-25 में तीन मार्गों के प्रस्ताव को भी बैठक में मंजूरी मिली है। कहा कि नगर में विकास कार्यों को गति प्रदान कर पाली नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाना प्राथमिकता में है। वरिष्ठ लिपिक बबलू दीक्षित, गणेश मिश्रा, श्यामजी अग्निहोत्री, अमित शुक्ला, रेहान, सफाई नायक गुलजार, मुकेश, सभासद राजन शुक्ला, शबाब बेगम, रहनुमा बेगम, रीता गुप्ता, राजेश सक्सेना, अजीत गुप्ता, दिलीप दीक्षित आदि सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
सरायं सैफ वार्ड में सुरेंद्र शुक्ला की दुकान से दीपक गुप्ता की दुकान तक सड़क व नाली निर्माण कार्य।
आजाद नगर व भगवंतपुर वार्ड में मध्य मंडी गेट से शिवसरोज के मकान तक सड़क व नाली निर्माण।
विरहाना-ख्वाजगीपुर वार्ड में चंद्रभान फौजी के मकान से ट्रांसफार्मर तक सड़क व नाली निर्माण कार्य।