फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ ड्यूटी से परिषदीय शिक्षकों को मुक्त रखे जाने की मांग

विज्ञापन
फोटो-18-बीईओ भरखनी को ज्ञापन देते शिक्षक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से अलग रखने की मांग तेज हो गई है। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी आईपी सिंह को ज्ञापन देकर बीएलओ ड्यूटी न लगाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, मंत्री राजू पाठक ने कहा कि शिक्षक पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य में लगे हैं। अब बीएलओ ड्यूटी में शिक्षकों को लगाना ठीक नहीं है। शिक्षकों को दस वर्ष के अंतर पर होने वाली जनगणना, राष्ट्रीय विभीषिका और चुनाव के अलावा किसी गैर शैक्षणिक कार्य में न लगाया जाए। ऐसा करने से विद्यालयों में यूनिफार्म, पुस्तक वितरण समेत अन्य कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें