फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पष्टीकरण के साथ 40 हजार लाओ, वरना वेतन कटाओ...

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर/हरदोई। प्राथमिक विद्यालय खरगपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी हरपालपुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। निरीक्षण के बाद स्पष्टीकरण के साथ 40 हजार की मांग की गई है। उन्होंने बीएसए को भेजे पत्र मेें जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा ने एक सप्ताह पूर्व निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिलने की बात कही। इसके तीन दिन बाद एक नोटिस भेज कर सभी ऐसे बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा। सात अक्टूबर को जब वह बीईओ को स्पष्टीकरण देने गए तो उन्होंने 40 हजार रुपये की मांग कर दी। अन्यथा की स्थिति में वेतन रोकने व निलंबन की धमकी दी।
खंड शिक्षा अधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि शिक्षक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। प्रधानाध्यापक कायाकल्प के बिंदुओं की जांच व स्पष्टीकरण से बचने के लिए आरोप लगा रहे है। सारे आरोप गलत हैं। वहीं बीएसए हेमंत राव का कहना है कि अभी तक पत्र उनके संज्ञान में नहीं आया है। अब चूंकि शिकायत पता चली है तो वह अपने स्तर से स्वयं दिखवाएंगे।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में अभद्र टिप्पणी का लग चुका आरोप
हरपालपुर। कुछ समय पहले प्राथमिक विद्यालय टिलियापुर के प्रधानाध्यापक नीरज अवस्थी ने भी ब्लाक सभागार में बैठक के दौरान उन पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। वहीं हूंसेपुर में निरीक्षण के बाद एक प्रधानाध्यापक से 40 हजार रुपये मांगने की चर्चा थी। शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश हैं कि बीईओ स्वयं ही अपने वाहनों से क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण करेंगे, लेकिन बीईओ हमेशा एक शिक्षक को साथ लेकर निरीक्षण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें