फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 की बत्ती गुल, चार लाख वसूले

Wed, 11 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से बिजली विभाग एक बार फिर शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। विभाग ने अभियान के पहले दिन सरकुलर रोड पर कन्हई पुरवा और एआरटीओ कार्यालय के आसपास चेकिंग की। विभाग द्वारा लगाई गई दो टीमों ने दो सैकड़ा उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की, जिसमें से आधा सैकड़ा के करीब बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन


विभागीय अफसरों ने तमाम उपभोक्ताओं पर अन्य कार्रवाई भी की है। पावर कारपोरेशन के निर्देश पर इन दिनों सबसे अधिक जोर राजस्व में बढ़ोत्तरी पर दिया जा रहा है। जिसको लेकर ही मंगलवार से शहर में पांच दिवसीय बिजली चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

अधीक्षण अभियंता वीके आर्या के निर्देश पर अधिशासी अभियंता आरबी कटियार के निर्देशन में एसडीओ सत्येंद्र पांडेय व पंकज भारती के नेतृत्व वाली 15-15 सदस्यीय दो टीमें गठित की गई। जिनको सरकुलर रोड पर कन्हईपुरवा और एआरटीओ कार्यालय के क्षेत्र में चेकिंग की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


चेकिंग टीमों ने निर्धारित एरिया में बड़े बकाएदारों की चेकिंग की। अभियान में पहले दिन कुल 201 घरों में कनेक्शनों की जांच हुई। इसमें 48 बड़े बकाएदारों द्वारा बकाया अदा न करने पर कनेक्शन काट दिया गया, जबकि 72 उपभोक्ताओं के मीटरों में कुछ गड़बड़ियां भी मिली।

जिनको तत्काल बदला गया। इसके अलावा 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का लोड भी बढ़ाया गया, जबकि चार उपभोक्ताओं के कनेक्शन में अनियमितता पर शमन शुल्क जमा कराया गया और दो बड़े बकाएदारों द्वारा बिल अदा न करने पर मीटर भी जब्त कर लिया गया।

अभियान के दौरान 28 नए कनेक्शन भी दिए गए तथा चार लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया। चेकिंग के दौरान जेई आशीष श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद, केपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें