फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से सिटी उपकेंद्र की बत्ती गुल

Sun, 29 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के घंटाघर रोड पर रविवार की शाम को तार टूटने से सिटी उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मरम्मत का काम शुरू तो करवा दिया गया, पर देर रात तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


गर्मी की दस्तक से ही आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। दिन में कटौती के साथ ही लोकल फाल्ट ने भी लोगाें को परेशान किया। बिलग्राम चुंगी पर लोकल फाल्ट से दिन भर बिजली गुल रही। वहीं शाम को घंटाघर रोड पर भी तार टूटने से बिजली गुल रही।

जानकारी के अनुसार घंटाघर रोड पर ट्रांसफार्मर खराब होने से उसे ठीक कराया जा रहा था, पर अचानक वाहन की टक्कर से तार भी टूट गए। ऐसे में शाम को साढ़े छह बजे से देर रात साढ़े आठ बजे तक बिजली गुल रही। इसके पहले भी मन्नापुरवा उपकेंद्र से बिजली कटौती कर दी गई। जिससे व्यापारी तो प्रभावित हुए वहीं गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें