फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने धरना दे मांगी 18 घंटे बिजली

Fri, 07 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने सहित किसान हित की विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत मरई में जो आवासों का आवंटन किया गया था, वह सभी अधूरे पड़े हुए हैं, जिनका भुगतान नहीं कराया जा रहा है, इसलिए लाभार्थी ग्राम प्रधान की बेगार करने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान पर आरोप लगाकर भाकियू जांच कराकर कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने शीघ्र ही लाभार्थियों के खाते में आवासों की किस्त का भुगतान कराने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में ओलावृष्टि से गेहूं की सारी फसलें चौपट हो गई थी।
विज्ञापन


जिले में 1101 ग्राम पंचायतों में अभी लगभग 600 ग्राम पंचायतों का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने शीघ्र भुगतान कराने की भी प्रशासन से मांग की। जिला महासचिव बलवीर राजवंशी ने कहा कि समाजवादी पेंशन को शीघ्र लाभार्थियों के खाते में भेजी जाए। उन्होंने मरई में ही ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा की जा रही भूमि नंबर 1092 से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।

इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने जोरदार नारेबाजी की तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर उस पर कार्रवाई कराने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा किसानों को 18 घंटे की आपूर्ति करने की मांग भी शामिल है। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें