फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शेड्यूल-के खत्म करने की मांग को लेकर एकजुट हुए फार्मासिस्ट

विज्ञापन
फोटो-06- फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ मौजूद सदस्य। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की हरदोई इकाई का सम्मेलन रविवार को एक स्थानीय लॉन में हुआ। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में फार्मासिस्टों के अधिकार, सम्मान और पेशे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में फार्मासिस्टों की मांगों को उठाते हुए ‘जहां दवा, वहां फार्मासिस्ट का नारा बुलंद किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार शेड्यूल-के को खत्म करने के साथ फार्मासिस्ट प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट-2015 लागू करे। इससे फार्मासिस्टों का खोया हुआ सम्मान और अधिकार वापस मिल सकेंगे। उन्होंने फार्मासिस्टों को मजबूती से एकजुट होकर रहने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने की। कार्यक्रम में ईशान हुसैन, वारिस अली, सोमेश मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, अंकुर गुप्ता, अक्षतानंद मिश्रा, इंद्रजीत विश्वास, विवेक पाल आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें