फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
ग्राम कुरसेली में पदयात्रा में शामिल सांसद जयप्रकाश और विधायक नितिन अग्रवाल। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा की गांधी संकल्प जन जागरण पदयात्रा रविवार को हरियावां विकास खंड के अलग-अलग गांवों से गुजरी। इस दौरान सदर सांसद और सदर विधायक ने स्वच्छता अभियान चलाया। नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरियावां विकास खंड के ग्राम कुरसेली से रविवार सुबह 11 बजे पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा के आयोजक सदर विधायक नितिन अग्रवाल और सदर सांसद जयप्रकाश ने कुरसेली से सुमई, बसोहा, शीशीताली, चंपतपुरवा, बोझवा, नयापुरवा, कोडना और गोड़ाखेड़ा में भ्रमण किया।
इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हर जाति और वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर सांसद जयप्रकाश ने कहा कि स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की गईं हैं। अन्य योजनाओं की भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें। इस दौरान विपिन सिंह, रामसेवक वर्मा, विजय सिंह आशा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें