फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम चौपालों से योजनाओं की हकीकत परखेंगे भाजपाई

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगी भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत कार्यकर्ताओं के जरिए परखेगी। इसके लिए ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा है कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी पस्त पड़ चुके हैं और इसीलिए किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत की सभी सीटों के लिए संयोजक पहले ही तय कर दिए गए थे और अब प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
26 फरवरी से 28 फरवरी तक सभी वार्डों की बैठक होगी। 10 से 18 मार्च के बीच ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा ने 85 फीसदी से अधिक सीटें हासिल की हैं। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने किया।

फोटो-5-बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें