फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के जरिए जन सामान्य को मास्क वितरित करेगी भाजपा

विज्ञापन
फोटो- 32- भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रिहोत्री को 10 हजार मास्क सौंपने के दौरान मौजूद विधायक रजनी ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना से बचाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मास्क वितरण कराएगी। पूरे जनपद में एक लाख से अधिक मास्क वितरित करने की तैयारी है। सभी विधायक 10-10 हजार मास्क संगठन को सौंपेंगे। इसी क्रम में शाहाबाद की भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने सोमवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष को 10 हजार मास्क उपलब्ध कराए। सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने भी 10 हजार मास्क उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाकर वितरित किए हैं। सोमवार को शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने अपने लखनऊ रोड स्थित आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रिहोत्री को 10 हजार मास्क सौंपे। इन मास्कों का वितरण संगठन की ओर से संबंधित विधायक के विधानसभा क्षेत्र में कराया जाएगा। इसी तरह सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने भी 10 हजार मास्क जिला उपाध्यक्ष को सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें