फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने गिनाई एक साल की उपलब्धियां

Fri, 29 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा संासद अंशुल वर्मा ने कहा कि अपने एक साल के कार्यकाल में सांसद निधि से 11 सड़कें बनवाईं, दो एंबुलेंस रेडक्रास सोसाइटी को दीं। दो एंबुलेंस जिला अस्पताल के लिए अभी प्रस्तावित हैं। अर्जुनपुर पुल के निर्माण और सांडी-माधौगंज रेलवे ट्रैक के लिए सदन को भी अवगत कराया है। प्रयास है कि दोनों कार्यों में जल्द से जल्द मंजूरी मिले।
विज्ञापन


वह गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि राजनीति से पहले विकास की बात होनी चाहिए। जिले में अस्पतालों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है, इसके बावजूद उनके ऊपर पर कटाक्ष किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने सांसद निधि से 90 व केंद्र सरकार से अनुदान लेकर 125 हैंडपंप जनता को समर्पित किए हैं।

250 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रहीं और 200 सोलर स्ट्रीट लाइट डीएम के यहां विचाराधीन हैं। कहा कि नगर के 10 पार्कों के सुंदरीकरण एवं पौधरोपण भी सांसद निधि से कराना प्रस्तावित है। इसके अलावा 16 सड़कों समेत कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। कहा कि गोद लिए गए मुंडेर गांव मेें पेयजल के लिए 20 हैंडपंप स्वीकृत कराए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं 20 सोलर लाइट, सोलर प्लांट, 50 शौचालय समेत 3 सड़कें  प्रस्तावित हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, रामचंद्र राजपूत, अनोज, अजीत सिंह बब्बन, सुरजीत, विनोद राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें