फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के पुत्र का कोरोना संक्रमण से निधन

विज्ञापन
फोटो-31- आशीष अग्रवाल की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संडीला से भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल के बेटे आशीष अग्रवाल उर्फ बिल्लू (38) का कोरोना संक्रमण से लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। आशीष भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक और पैकफैड के निदेशक भी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही संडीला और कछौना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

आशीष अग्रवाल कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। 16 अप्रैल को जांच में वह कोरोना संक्रमित मिले थे। चार दिन से उनका उपचार लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की दोपहर उनका निधन हो गया। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके निधन की जानकारी से क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें