सांसद अंशुल द्वारा गवर्नर राम नाईक के जनपद आगमन पर
लगाई होर्डिंगों को रातों रात गायब किए जाने का आरोप लगाकर जिले के
भाजपाइयों ने सपा मुखिया के आगमन पर रविवार को काले झंडे दिखाकर सांसद
कार्यालय से विरोध प्रदर्शन करने को चलने ही वाले ही थे कि पुलिस द्वारा
सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। गिरफ्तार
कार्यकर्ताआें में जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, रामबहादुर सिंह, अखिलेश
पाठक, अजीत सिंह बब्बन, रामचंद्र सिंह राजपूत, कर्मवीर सिंह, संदीप सिंह,
अनोज मिश्रा, संदीप अवस्थी, गांगेश पाठक, सुरजीत वर्मा, विनोद राठौर, अनुज मिश्रा, अभिषेक
शुक्ला, देवेश मिश्र, वैभव, संग्राम सिंह आदि शामिल थे।