फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी

Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। अशोक चक्र से सम्मानित कर्नल शहीद हर्ष उदय सिंह गौर व राष्ट्र नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग को लेकर भाजपा सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विधानसभा प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि जिले के ग्राम नीर निवासी कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर 29 नवंबर 1994 को शीत युद्ध में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उनकी बटालियन ने एक प्रतिमा शहर में लगवाए जाने के लिए जिला प्रशासन से जगह मांगी थी लेकिन आज तक जगह नहीं दी जा सकी।

इसी तरह राष्ट्र नायक अमर शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक को नुमाइश चौराहे के नाम से जाना जाता है। वहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक का पत्थर उखाड़ दिया गया है व सुंदरीकरण के नाम पर अश्लील दिखने वाली जल परियाें की मूर्तियां लगवा दी हैं। जोकि अमर सेनानी की शहादत का अपमान है।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों की प्रतिमाओं को स्थापित कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर जीत सिंह कुशवाहा, धीरेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार, देवेश कुमार मिश्र, देवेश कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, जनार्दन दीक्षित, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें