फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाया समर्पण दिवस

Thu, 07 Apr 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा नेता अक्षत मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी/भरावन। भाजपाइयों ने पार्टी का 36 वां स्थापना दिवस, समर्पण दिवस के रूप में मनाया। पिहानी में भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा के आवास पर हुए समर्पण दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने विस चुनाव के लिए माहौल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्वेश जनसेवा, सूर्यसेन पासी, आदर्श सिंह, अभिषेक शुक्ला, गौरव गुप्ता, अवधेश रस्तोगी, रामदास कटियार, नागेन्द्र सिंह, अरुणेश तिवारी, सोमेश शुक्ला, बब्लू सिंह, सतीश सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन


इधर, अतरौली के जंगलीशिव मंदिर प्रांगण में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा नेता अक्षत मिश्र ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं विचारधारा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक अवस्थी और मंच संचालन राजाराम त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, अरविंद वाजपेयी, अमल शुक्ला, अंकुर अवस्थी, धीरज अवस्थी, संजय सिंह, अंबुज मिश्र, मयंक दीक्षित, शीबू, सोनू सिंह, नीशू द्विवेदी, रमेश मिश्र, शोभित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें