फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो पाई भाजपा कोर कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रविवार को लखनऊ में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के आवास पर होने वाली कोरकमेटी की बैठक प्रदेश महामंत्री की अस्वस्थता के कारण औपचारिक तौर पर नहीं हो सकी। बैठक में दो विधायक और एक सांसद, क्षेत्रीय पदाधिकारी भी नहीं पहुंचे। लेकिन बैठक स्थगित होने के बाद भी विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की गई।
विज्ञापन

भाजपा की जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक बेहद महत्वपूर्ण होती है। रविवार को पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के लखनऊ स्थित आवास पर बैठक बुलाई गई थी। इसमें जिला कार्य समिति के गठन को लेकर चर्चा होनी थी और यही कारण था कि सभी की निगाहें इस पर लगी थी। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री, एमएलसी और जिला प्रवासी विद्या सागर सोनकर को शामिल होना था।
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के मुताबिक प्रदेश महामंत्री अस्वस्थ होने के कारण बैठक में आने में असमर्थ थे, इसलिए बैठक स्थगित कर दी गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोर कमेटी की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा हुई है, लेकिन इसे बैठक का हिस्सा नहीं कहा जा सकता। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बैठक में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू शामिल होने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इसके पीछे दोनों की व्यस्तता बताई गई। मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत भी बैठक में नहीं पहुंचे। संसद का सदन चलने के कारण वह लखनऊ में नहीं थे। इसके अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवनीश सिंह भी स्नातक चुनाव की व्यस्तता के कारण बैठक में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें