फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा को कमजोर करने का काम कर रही है भाजपा : विक्रम पांडेय

विज्ञापन
फोटो-23-तिकुनिया पार्क में उपवास पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय व अन्य। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकुनिया पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिन का उपवास रखा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

मनरेगा बचाओ संग्राम की जिला प्रभारी मंजूलता मित्रा की ओर से आयोजित उपवास कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों के लिए मनरेगा कल्याणकारी योजना है। गरीबों को इससे राहत मिलती है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि मनरेगा के जरिये मजदूरों को गांव में ही रोजगार और सम्मान दोनों मिलता है। आज मजदूरों को न तो काम मिल रहा है और न ही मजदूरी का भुगतान। यह सरकार की विफलता है।
शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि मनरेगा गरीब परिवारों के जीवन का सहारा है। योजना का क्रियान्वयन सही ढंग से न होने के कारण मजदूरों को पलायन करना पड़ रहा है। मंजूलता मित्रा ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपवास कार्यक्रम में युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, महिला इकाई की अध्यक्ष सुनीता देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हसन अहमद, सेवादल के जिलाध्यक्ष शिवम अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें