फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा एक पार्टी ही नहीं विचारधारा है’

Fri, 25 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई-मिश्रिख क्षेत्र की भाजपा सांसद अंजूबाला ने कहा कि बेटियां देश की शान हैं और जरूरत पड़ने पर बेटियों ने देश के लिए कुर्बानी भी दी और अद्वितीय मुकाम हासिल किए हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण रजिया सुल्तान, रानी लक्ष्मी बाई, वीरांगना ऊदा देवी, सरोजनी नायडू हैं।
विज्ञापन


प्रतिभा पाटिल ने देश की प्रथम राष्ट्रपति बनकर भी बेटियों का मान बढ़ाया। उन्होंने बेटी बचाओ देश बचाओ का आह्वान किया। सांसद शुक्रवार को अतरौली के सूरज प्रकाश बालिका इंटर कालेज में आयोजित भाजपा के दो दिनी प्रशिक्षण महाभियान के समापन के मौके बोल रही थी। अक्षत मिश्र ने कहा कि भाजपा एक पार्टी ही नहीं अपितु एक विचाराधारा है।

यहां छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। जिसका ही नतीजा है कि  भाजपा ने केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर दिल्ली में परचम लहराया और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने वाली भाजपा ने देश को नरेंद्र मोदी जैसा कर्मठ प्रधानमंत्री दिया।
विज्ञापन


मिश्र ने संगठन मंत्री सुनील बंसल को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रशिक्षणार्थियों ने प्रात: संघ की शाखा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका नेतृत्व जीवन सिंह अर्कवंशी ने किया। जिला महामंत्री विशुनदयाल शुक्ला ने मंच का संचालन किया। जिला प्रवासी पशुपति शंकर बाजपेई ने सक्रिय सदस्यों को पार्टी को मजबूत बनाने के गुर सिखाए।

इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला, जीपी राणा, सांसद प्रतिनिधि जीतेंद्र दीक्षित, विशाल शुक्ला, अमल शुक्ला, अंकुर अवस्थी, पंकज शुक्ला, भोला शुक्ला, नीशू द्विवेदी, शोभित तिवारी, रामेंद्र तिवारी, प्रफुल्ल मिश्र, संजय सिंह, टिंकू बाजपेई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें