फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंघ काल के भाजपाई रामपाल सिंह का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनसंघ के जमाने से भाजपा में सक्रिय सुरसा के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जिला संगठन पर भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

91 वर्ष के रामपाल सिंह जनसंघ के जमाने से राजनीति में सक्रिय हैं। सुरसा के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। पार्टी के जिला मंत्री भी रहे हैं। उनके साथ उनके पौत्र और जिला कार्य समिति के सदस्य अमित कुमार सिंह, सुरसा के पूर्व मंडल महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह और सुरसा के सेक्टर संयोजक जितेंद्र कुशवाहा ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इन लोगों का कहना है कि दूसरे दलों से आए लोगों को पार्टी में अधिक तवज्जो दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें