फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष ने मेड़बंदी करने गई राजस्व टीम से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के नरायनमऊ गांव में मेड़बंदी करने गई राजस्व और पुलिस की टीम से भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने महिलाओं को आगे कर जमकर अभद्रता की। मौके पर मौजूद पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक फूलचंद्र वर्मा ने बताया कि भगवानीपुर निवासी इकबाल ने थाकबंदी कराई थी। इसमें एसडीएम कोर्ट से मेडबंदी कराने का आदेश हुआ था। दावा है कि शुक्रवार को वह हल्का लेखपाल धीरज पांडेय और सहयोगी लेखपाल हरिशंकर के साथ मेड़बंदी कराने गए थे। पुलिस बल भी साथ था। आरोप है कि नारामऊ निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष ने अपने साथियों और महिलाओं के साथ मिलकर राजस्व और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बूथ अध्यक्ष राम सागर को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद टीम कार्रवाई किए बिना ही वापस आ गई। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि राम सागर का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। अगर राजस्वकर्मी लिखित शिकायत देंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें