फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस से कटकर पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
फोटो-17-सियाराम। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार देर रात बीकानेर से हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी सियाराम (50) एक फ्लोर मिल में पल्लेदारी करते थे। पुत्र सुमित ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मजदूरों से मिलने के लिए मंगोलापुर जाने की बात कहकर पैदल ही घर से निकले थे। रात में देहात कोतवाली क्षेत्र के ही कोढ़वा गांव के पास ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को मौके से मोबाइल मिला। इसके जरिये परिजन को सूचना दी गई। रात में ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि परिजन ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें