फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक समेत कई के काटे कनेक्शन

Tue, 06 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई। बिजली विभाग ने बकाया वसूली अभियान चलाकर एक्सिस बैंक समेत आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। वहीं, सोमवार को सिनेमा रोड और धर्मशाला रोड पर वसूली अभियान के दौरान 10 हजार से अधिक का बकाया होने पर आठ दुकानदारों की बिजली काटी गई। दुकानदारों को बिजली बकाया शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को 50 हजार से अधिक का बकाया होने पर एक्सिस बैंक, 18,855 का बकाया होने पर नगर विकास सहकारी बैंक, 12,408 का बकाया होने पर जलनिगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का कनेक्शन काट दिया गया। सोमवार को सिनेमा रोड, धर्मशाला रोड पर बिजली विभाग के जेई केपी सिंह ने उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने को चेतावनी दी। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कर दिया, लेकिन 10 हजार से अधिक का बकाया होने पर आठ दुकानदारों का कनेक्शन काट दिया गया। एसडीओ दिलीप यादव ने बताया कि बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ता अपना बकाया जमा कर दें अन्यथा उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें