हरदोई। राज्य कर्मचारी घोषित कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम केबी अग्रवाल को सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सामूहिक हड़ताल पर हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। उन्हें प्रतिमाह 18 हजार रुपये एवं सहायिका को सात हजार रुपये मानदेय दिया जाए।
अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पेंशन योजना प्रदान की जाए व महंगाई भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर के पद पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शीघ्र नियुक्त किया जाए और हौसला योजना के तहत प्रधानों से मुक्त किया जाए।
इस मौके पर गीता मिश्रा, शिवकुमारी, पूनम गुप्ता, चंद्रमुखी, शिवकुमारी, गुड्डी, राजवती, विमला देवी, जयरती देवी, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।