फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा युवक की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। थाना क्षेत्र के हूंसेपुर गांव के युवक की कच्ची शराब पीने के बाद युवक की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत का राज खुल सकेगा।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम हूंसेपुर निवासी रामगनेश (42) शराब पीने का लती था।
परिजनों के मुताबिक, शनिवार को सुबह सेे वह घर से निकल गया था। देर शाम उसे गांव से कुछ दूरी पर गर्रा नदी पुल के निकट कटरा-बिल्हौर मार्ग पर गांव के दो युवकों के साथ कच्ची शराब पीते देखा गया था।
इसके बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस पर बिसरा सुरक्षित किया गया। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक, बिसरा जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही रामगनेश की मौत राज खुल सकेगा।
इधर, परिजनों ने गांव के दो लोगों पर मिलावटी शराब पिलाने का आरोप लगाया है। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें