फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी लक्ष्मी बाई के अद्वितीय साहस से प्रेरणा लेने का संकल्प

विज्ञापन
आलूथोक स्थित अपने आवास पर रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाते शिव विश्व कल्याण संस्थान के पदाधिकारी ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शिव विश्व कल्याण संस्थान की ओर से मंगलवार को मोहल्ला आलूथोक में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 191वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने राष्ट्र रक्षा के साथ-साथ उनके अद्वितीय साहस से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संस्थान की धर्म जिला प्रचारिका रितू गुप्ता ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने अद्भुत शौर्य व त्याग से अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिला दी थी। आज हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर समाज में व्याप्त अंधविश्वास, दहेज प्रथा व कन्याभ्रूण हत्या जैसे कृत्यों के विरुद्ध आवाज बुलंद करनी चाहिए।
धर्म नेता सुधा शुक्ला ने कहा कि खूब लड़ी मर्दानी की कहानी कौन भूल सकता है। आज हमें रानी के पदचिह्नों पर चलकर ही नारी सशक्तिकरण का सपना साकार करना है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता, संजय सक्सेना, दुर्गेश अवस्थी, चंद्र प्रकाश गुप्ता, मुस्कान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा की ओर से शहीद उद्यान में वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह, विवेक सिंह, कुलदीप, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें