फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 11 सदस्यीय समिति बनी, मतदाता बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के चुनाव की हलचल तेज हो गई है। 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन हो गया है। समिति ने व्यापारियों व आढ़तियों को मतदाता बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए दावा फार्म प्राप्त किए जा रहे हैं।
नवीन कृषि मंडी उत्पादन समिति में पदाधिकारियों के चुनाव में इस बार भी गहमागहमी के आसार हैं। चुनाव सितंबर में ही कराए जाने की रणनीति बनाई जा रही है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इसके बाद पितृपक्ष शुरू हो जाएंगे। चुनाव संचालन समिति के गठन के साथ ही मतदाता बनाने से लेकर चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

समिति ने व्यापार भवन कार्यालय पर मतदाता बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष संचालन समिति के सदस्य कैलाश नारायण गुप्ता ने बताया कि मतदाता बनाए जाने के लिए 100 रुपये का वाउचर निर्धारित किया गया है।
बताया कि 100 रुपये शुल्क अदा कर वाउचर प्राप्त कर रहे हैं। दो अगस्त तक के मंडी में कारोबार व जीएसटी में पंजीयन को मान्यता दी गई है। दावों का परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के बाद सूची तैयार कराई जाएगी। सूची का प्रदर्शन कर आपत्तियां ली जाएंगी और उनके निराकरण के बाद ही अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

चुनाव संचालन समिति में यह व्यापारी हुए नामित
मंडी समिति व्यापार मंडल चुनाव संचालन समिति का गठन मन्नीलाल शाह के नेतृत्व में किया गया है। समिति में कैलाश नारायण गुप्ता, संजय गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता गड्डू, विपिन गुप्ता, संजीव उर्फ मिन्ने, दिलीप गुप्ता, राकेश शुक्ला, आदित्य कुमार गुप्ता, अशोक कुमार व श्याम बिहारी को नामित किया गया है।
विज्ञापन


दावेदारों ने लगवाने शुरू किए होर्डिंग व बैनर
मंडी समिति के व्यापार मंडल के चुनाव की हलचल के साथ ही विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपने-अपने पक्ष में व्यापारियों व आढ़तियों को जोड़ने के लिए सुविधा व सहूलियत उपलब्ध कराने के दावों के साथ ही होर्डिंग्स व बैनर लगवाने शुरू किए हैं। हालांकि अभी दावेदारों में बैनर व होर्डिंग्सवार दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन दावेदारों ने मतदाताओं की संख्या में अपने पक्ष बढ़ाने के लिए वोट बनवाने का काम भी शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें