फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी रात में ठंड का अहसास,कर रहा सेहत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बदलते मौसम से संक्रामक बीमारियां बढ़ रहीं है। बुखार, जुकाम, खांदी, दाद से पीड़ितों की भीड़ अस्पतालों में बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल मेें भी मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है। सोमवार को ओपीडी 1259 तक जा पहुंची। वहीं डाक्टरों की कमी से ओपीडी व्यवस्था बदहाल रही।
विज्ञापन

इन दिनों मौसमी बीमारियों से संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। सोमवार को ओपीडी 1259 रही। वहीं ओपीडी में महज पांच चिकित्सक मरीजों को परामर्श देते दिखे, चिकित्सकों की कमी से ओपीडी सेवाएं बदहाल दिखीं। चिकित्सकों के मुताबिक ओपीडी में बुखार, सूखी खांसी, गले व पेट दर्द के रोगी आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. एके शाक्य ने बताया कि ओपीडी में मरीजों को समुचित परामर्श दिया जा रहा है। बताया कि चिकित्सकों के रिक्त पदों के लिए शासन को लगातार पत्र भेजकर अवगत कराया जा रहा है।
साफ-सफाई का ध्यान रखें
हरदोई। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि ज्यादा घर से बाहर न निकलें, साफ-सफाई का ख्याल रखें, खाने पीने की चीजों पर विशेष ध्यान दें। हल्का सा बुखार गले में दर्द खांसी के लक्षण लगने पर चिकित्सक से सलाह लेकर कोविड-19 की जांच कराएं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी
हरदोई। जिला अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में एक रेडियालॉजिस्ट, एक पैथालाजिस्ट, 2 फिजीशियन, एक त्वचा रोग विशेषज्ञ, दो ईएमओ, दो दंत चिकित्सक ,एक बाल रोग विशेषज्ञ समेत कई चिकित्सकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें