हरदोई। कृषि सुधार कानून के विरोध में सोमवार को लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन में जाने को तैयार कई पदाधिकारियों कोे रविवार रात ही पुलिस लाइन में नजरबंद कर दिया गया। उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन जिलाध्यक्ष समर्थकों संग पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंच गए और वहां प्रदर्शन किया।
किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए रविवार रात से पुलिस ने शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजीमुश्शान ,जिला महासचिव नवरत्न द्विवेदी, जिला सचिव मंजू मित्रा, जिला सचिव राम सिंह लोधी, जिला सचिव ओमप्रकाश अर्कवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष इदरीस वारसी सहित कई कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया, गिरफ्तारी की। लेकिन पुलिस की नाकाबंदी को भेद जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज, एआईसीसी सदस्य अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरि ओम त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, जिला महासचिव दीपेंद्र सिंह, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, जिला सचिव अरविंद शुक्ला, जिला सचिव अचल शुक्ला, जिला सचिव कृष्ण कुमार आदि के साथ लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ईको गार्डन में उन सबको गिरफ्तार रखा गया। इस दौरान वहीं धरना देकर प्रदर्शन किया गया। आशीष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के दम पर किसानों की आवाज दबाने की साजिश सफल नहीं होने देंगे। देश के अन्नदाता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
मुचलके पर छोड़े गए
कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध के नेतृत्व में लखनऊ जा रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह छह बजे ही निज आवास पर नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद इन्हें पुलिस लाइन सभागार में रखा गया। नजरबंद की जाने वाले नेताओं में एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक अमलेंद्र त्रिपाठी, भुट्टो मियां, पीपी वर्मा, देवदत्त कोरी, शिवपाल, सुनीता देवी सहित कई पदाधिकारी रहे। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि 24 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई थी। जिनको दोपहर पौने दो बजे मुचलके पर छोड़ दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव ने बताया कि सुबह छह बजे से सुबह साढ़े 10 बजे तक घर में ही नजरबंद रखा। उसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले गए।
ईको गार्डन में सेवादल अध्यक्ष ने दी गिरफ्तारी
लखनऊ में जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला शोले के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने ईको गार्डन में गिरफ्तारी दी। शशि भूषण शुक्ला शोले के साथ राम गोपाल दीक्षित, इस्लाम गाजी, ओम प्रताप सिंह, बारिश मंसूरी, साजिद मंसूरी, राजेश कुशवाहा, राजेंद्र राठौर, कमलेश राजपूत, वीरेंद्र कुमार, रोहित गुप्ता, सर्वेश राठौर, शोएब जैदी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। जिन्हें शाम चार बजे के करीब छोड़ा गया।
कई थानों की पुलिस रही अलर्ट
कांग्रेसियों को शहर मेें ही रोकने के लिए कई थानों की पुलिस को मय फोर्स के जिले में ही बुला लिया गया था। जिसके बाद पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनके घर में फोर्स लगा दी गई।
संडीला में भी हिरासत में लिए गए कांग्रेस
संडीला से लखनऊ जाने की कोशिश कर रहे पीसीसी के सदस्य महताब अहमद, नगर अध्यक्ष चांद बाबू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डॉ. इदरीश वारिस को भी साथियों समेत हिरासत में ले लिया गया।
बताया गांव में हैं और निकल लिए
सदर चौकी प्रभारी सेवादल के अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ल शोले को आठ बजे तक फोन ही करते रहे। शोले लगातार उन्हें गांव पर ही होने की सूचना देते रहे। पुलिस को चकमा देकर वह भी साथियों के साथ लखनऊ निकल गए।
ोटो-5-लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे जिलाध्यक्ष आशीष सिंह व अन्य। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-3-पुलिस लाइन सभागार में नजरबंद किए गए कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह लोध व अन्य ?- फोटो : HARDOI