फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक का पहिया गड्ढे में घुसा, महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। 27 दिसंबर को नहर कटने से सड़क पर पानी आने से हुआ गड्ढा मुसीबत का सबब बन गया। गुरुवार को गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से पीछे बैठी विवाहिता सड़क पर गिर गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के भाहपुर गांव निवासी विनीता (30) की ससुराल शाहजहांपुर के लालपुर गांव में है। विनीता चार दिनों से ससुराल मेें थी। बृहस्पतिवार की दोपहर विनीता भतीजे अंकेश के साथ बाइक से तीन बच्चे लेकर ससुराल जा रही थी। भरखनी पुलिया के पास नहर कटने से सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया।
इसके कारण विनीता का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर व मुंह के बल सड़क पर गिर गई। उसे पाली पीएचसी में लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें