फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल

Tue, 03 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। हरपालपुर-सांडी रोड पर मंगलवार को दुकान जा रहे बाइक सवार भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर छोटे भाई की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सांडी थानांतर्गत कस्बा के मोहल्ला सराय मुल्लागंज निवासी मोहम्मद जकी (30) और मोहम्मद रफी (35) की हरपालपुर कस्बे में कपड़े की दुकान है। मंगलवार को दोनों भाई बाइक से दुकान जाने के लिए निकले थे। बड़ा भाई रफी बाइक चला रहा था और छोटा भाई मोहम्मद जकी पीछे बैठा था। हरपालपुर-सांडी रोड पर बरौलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों भाई बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मोहम्मद जकी को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों क ो सौंप दिया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।  मोहम्मद जकी की आठ माह पहले गौसगंज निवासी जुबेरिया पुत्री हाजी के साथ शादी हुई थी। वह सात माह के गर्भ से है। परिवार में नए मेहमान के आने की खुशी एक हादसे में काफूर हो गई।
विज्ञापन


हेलमेट लगाने से बचा बाइक चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक मोहम्मद रफी हेलमेट लगाए था वहीं पीछे बैठा उसका छोटा भाई मोहम्मद जकी हेलमेट नहीं लगाए थे। शासन ने बाइक चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया है, लेकिन जिले में इस कानून पर अमल होता नजर नहीं आ रहा है जिसके चलते आए दिन होने वाले हादसों में लोगों की जाने जा रहीं है। लोगों के अनुसार यदि पीछे बैठा मोहम्मद रफी भी हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें