फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक चोरी करने वाला शातिर पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली बायें पैर में लगने से पशु तस्कर घायल हो गया। आरोपी के पास से 52 हजार रुपये, चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन





सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरखेड़ा निवासी रीतेश पाल ने बृहस्पतिवार को हरपालपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी बाइक हरपालपुर के कमला हॉस्पिटल के पास से चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह का दावा है कि गंगा एक्सप्रेसवे के मुबारकपुर के पास निर्माणाधीन सर्विस लेन पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा था।



इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया।
इस पर आरोपी बाइक मोड़कर जाने लगा। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसकी पहचान शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थानाक्षेत्र के इस्लामनगर निवासी आजाद के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि आजाद शातिर पशु तस्कर है। उसके पास से 52 हजार रुपये, चोरी की बाइक बरामद हुई है। दावा किया कि बरामद रुपये चोरी के मवेशी बेचने पर आरोपी को मिले थे।
विज्ञापन




इस टीम से हुई मुठभेड़

सवायजपुर के थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा और राकेश कुमार, दीवान मनोज यादव, सिपाही आशुतोष गुप्ता, मुनेंद्र सिंह, संजय मौर्या और कृष्णवीर।







सात घटनाओं को दिया था अंजाम



सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि आजाद शातिर पशु तस्कर है। दिन के समय पशुओं की रेकी करने के बाद रात में अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता था। हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की चार घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके अलावा पचदेवरा, सवायजपुर और हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में भी एक एक घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें