फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी का कार्ड देने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे घायल

Sat, 10 Feb 2024 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर तेज रफतार एसयूवी ने एक बाइक में टक्कर मार दी। घटना में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों लोग शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। घायल युवक की अगले माह शादी है।
विज्ञापन

लखनऊ के मोहल्ला राजा बिहार निवासी कुलदीप (22) शनिवार को अपने चचेरे भाई हिमांशू (18) और मां सुषमा देवी (50) के साथ तिर्वा माधौगंज स्थित ननिहाल बाइक से जा रहा था। कुलदीप की दो मार्च को शादी है।
लखनऊ-हरदोई सीमा पर तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी संडीला पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने इन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली एसयूवी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें