फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार फील्ड अफसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। बांगरमऊ मार्ग पर बाइक सवार फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। सोमवार देर रात हुई इस घटना में फील्ड ऑफिसर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। यही हादसे की वजह भी है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के नवाब नगर मजरा बेहंदर कला निवासी संजय कुमार (24) प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात थे। संजय सोमवार रात लगभग नौ बजे ड्यूटी कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। बांगरमऊ मार्ग पर आदिलापुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही संजय की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिवार में पत्नी अंकिता कुशवाहा है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें