फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवारों ने राजमिस्त्री से नकदी-मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। राजमिस्त्री ने बाइक सवार चार लोगों पर तमंचा दिखाकर नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर एक गांव के युवक उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि लेनदेन में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पाली थाने के गुटकामऊ निवासी वेटाराम राजमिस्त्री है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम साढ़ सात बजे काम करके घर वापस जा रहा था। रास्ते में नदी किनारे बाग के पास गांव निवासी एक युवक अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिला और उसे रोककर मारपीट की। इसके बाद तमंचा दिखाकर उसके पास से 3600 रुपये व मोबाइल छीन लिया।
पीड़ित ने बताया कि तीन आरोपी मुंह ढके थे। इस कारण उनको पहचान नहीं सका। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों के बीच आपसी लेनदेन और मारपीट का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें