फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर धर्म परिर्वतन करके शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

थाना टड़ियावां क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक नवंबर 2023 को मायके गई थी। वहां दो नवंबर की सुबह करीब आठ बजे पिहानी के राभा गांव निवासी सीबू घर में घुस आया। आरोप है कि सीबू ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें