- बिल्हौर-कटरा मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक को कट मार दिया। अनियंत्रित हुई बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए।
नौमलिकपुर निवासी राजू (20) सोमवार शाम गांव की ही सुधा (35) और हरिकुमार (17) के साथ बिलग्राम गया था। वहां से वापस गांव जा रहा था। राजू के मुताबिक अचानक आई बस ने उसे कट मार दिया। बचने के लिए उसने बाइक दूसरी तरफ की तो सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। दूसरी बाइक पर सवार शाहाबाद के सुहालपुर निवासी जाहिरा (40), फरजाना (22) और अनस (3) घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सीएचसी में घायलों का उपचार हो रहा है।