फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ड़्यूटी कर घर जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। बुधवार देर रात संडीला मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी से ड्यूटी कर घर जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

भजेहटा निवासी यतीश (30) संडीला स्थित आईपीएल कंपनी में काम करते थे। पिता सत्यपाल ने बताया कि बुधवार रात यतीश ड्यूटी कर बाइक से वापस घर आ रहे थे। मल्लावां-संडीला मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में खजोहना मोड़ पर बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल यतीश को राहगीरों की सूचना पर कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर घर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी। परिवार में पत्नी सोनी देवी और छह माह की एक बेटी है। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनोंं की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें