फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी से घर जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शादी में शामिल होकर बाइक से वापस घर जा रहे छात्र को हरदोई सीतापुर मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी कपिल (18) कक्षा नौ का छात्र था। पिता रामू वर्मा की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां सिवी के साथ रहता था। कांशीराम कालोनी निवासी एक युवक की बरात शनिवार को सीतापुर रोड स्थित आंट गांव गई थी। शादी में शामिल होने के लिए कपिल बाइक से गया था। आधीरात के बाद वह बाइक से वापस घर आ रहा था।
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में जनसरी तिराहे के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कपिल को पुलिस की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। टड़ियावां थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कपिल इकलौता बेटा था। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें