फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 07 May 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मोर्च्युरी के बाहर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते भाजपा विधायक प्रभाष कुमार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के भैनामऊ निवासी युवक की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई और साथी घायल हो गया। युवक साथी के साथ बाइक से नैमिषारण्य जाने की बात कहकर घर से निकला था। काकूमऊ के पास सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के भैनामऊ निवासी राजेश का बेटा रमेश (22) शुक्रवार शाम घर से बाइक पर नैमिषारण्य के लिए निकला था। उसके साथ साथी विपिन (25) निवासी धन्नूपुरवा कोतवाली शहर भी गया था। हरदोई-सीतापुर रोड पर काकूमऊ के पास सामने से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक चला रहे रमेश के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रमेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टराें ने लखनऊ रेफ र कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रमेश की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्च्युरी में रखवाया था। शनिवार सुबह भाजपा विधायक प्रभाष कुमार ने मोर्च्युरी पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।  एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबध में उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें