फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से घर जा रहे युवक की बाइक में हरियावां चीनी मिल के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के बनावा मजरा अरवा गांव निवासी सर्वेंद्र (23) पुत्र प्रतिपाल बुधवार की शाम शहर से बाइक से गांव वापस जा रहा था। रास्ते में हरियावां चीनी मिल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में सर्वेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चलाते वक्त सर्वेंद्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

आस पास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी देर रात मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया कि सर्वेंद्र अविवाहित था, वह दो भाइयों में छोटा था उसकी दो बहनें भी हैं। मां राखी ने बताया कि सर्वेंद्र खेती किसानी के काम में परिजनों का हाथ बंटाता था। बुधवार को किसी का में से बाइक से हरदोई गया था, वहां से वापस आते वक्त हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें