हरपालपुर। कोतवाली के पीछे स्थित तालाब के किनारे शनिवार को एक मानव सिर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सिर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि सिर नहीं था। कुत्ता कहीं से मांस का टुकड़ा ले आया था।
हरपालपुर कोतवाली की चार दीवारी के पीछे एक तालाब है। तालाब के पास ही संदिग्ध अवस्था में एक मानव सिर का कुछ हिस्सा पड़ा मिला। इस पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस और चौकीदार ने फावड़े से सिर के टुकड़े को बोरी में रख लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि सिर नहीं है, मांस का कुछ टुकड़ा है। संभवत: कुत्ता कहीं से लाकर डाल गया।